कागज नगरी नेपानगर में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी घोषित।
विनोद बाविस्कर अध्यक्ष, निर्वेश कुमार तायड़े महासचिव नियुक्त।
भारतीय उपमहाद्वीप में कागज की काशी के नाम से पहचाने जाने वाले नेपानगर में संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर बौद्ध समाज की राष्ट्रीय संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के नगर शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष नटराज लोंढे द्वारा प्राचीन करुणा बुद्ध विहार में की गई।
संगठन के निरंतर सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों को देखते हुए विनोद चुडामन बाविस्कर को पुनः अध्यक्ष तथा निर्वेश कुमार तायड़े को महासचिव नियुक्त किया गया। गौरतलब हैं कि नेपानगर शाखा का दो वर्षीय कार्यकाल मार्च माह में पूर्ण होने वाला हैं। इसके पूर्व डॉ बाबासाहब आंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियां प्रारंभ करने पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में तथागत भगवान बुद्ध और बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सामूहिक वंदना पाठ किया गया।
स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षक प्रकाश खैरनार ने बताया कि दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्धों का राष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा 4 मई 1955 को मुंबई में की गई थी।
8 मई 1955 को बॉम्बे के नरे पार्क में आयोजित समारोह में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए इसकी औपचारिक घोषणा की गई थी। वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमराव यशवंतराव आंबेडकर तथा राष्ट्रीय संरक्षक मीराताई आंबेडकर हैं।
कार्यक्रम में देवकर्णा गोपनारायण और केंद्रीय विद्यालय के उप प्राचार्य अरुण चौधरी ने संत रविदास के सामाजिक समता और मानव गरिमा के संदेश पर विचार व्यक्त किए।
नई कार्यकारिणी में भास्कर मेढे, अशोक गायकवाड़, राजेश गोपनारायण और आशा अनिल अहीरे को उपाध्यक्ष, लक्ष्मण सोनवणे, दगड़ू चुंचेकर, दिलीप किशोर तायड़े, कैलाश पानपाटिल, अनिल भालेराव, संजय पोहरे, सविता अशोक मोरे और सुनीता अडकमोल को सचिव, रमेश शहादू तायड़े को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र खापर्डे को ऑडिटर, विजय सुरेश पगारे को कार्यालय सचिव तथा अनिल अहीरे, रामराव तायड़े, एडवोकेट सिद्धार्थ शिंदे, मुकुंदा मोरे, विष्णु स्वरूप, मिलिंद ईखारे, रविंद्र अडकमोल, रोहण तायड़े और गणेश इंगले को संघटक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नटराज लोंढे, सचिव किशोर कोसे, तहसील अध्यक्ष राज नायके, नगर अध्यक्ष राहुल तायड़े, तहसील सचिव लक्की पानपाटिल, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद गाढे सहित बड़ी संख्या में उपासक एवं उपासिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव निर्वेश कुमार तायड़े ने किया।