“बुरहानपुर में किसानों के साथ बड़ा खेल! पैसा जमा, खाद गायब — जिला सहकारी समिति पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत”

Spread the love

बुरहानपुर में किसानों के साथ बड़ा खेल! पैसा जमा, खाद गायब जिला सहकारी समिति पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत।

 

बुरहानपुर जिले में किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जिला सहकारी समिति को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।

 

 

 

जहाँ फर्टिलाइज़र के नाम पर किसानों से पैसा जमा कराया गया लेकिन खाद नहीं दी गई। इस पूरे मामले को लेकर जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी गई है।

 

 

शिकायत में बताया गया है कि जिलेभर के किसान जब खाद लेने सहकारी समिति पहुँचते हैं तो उनसे पहले खाते में राशि जमा करवाई जाती है, लेकिन राशि जमा होने के बाद भी किसानों को फर्टिलाइज़र नहीं मिल रहा। इतना ही नहीं, बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद किसानों को टाल दिया जा रहा है, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो चुके हैं।

 

किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष केला फसल के दाम गिरने से पहले ही उनकी कमर टूट चुकी है, और अब खाद न मिलने से आगामी फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है। खेती के इस अहम समय में अगर खाद नहीं मिली तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस मामले को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर की ओर से कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की गई है कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

अब बड़ा सवाल यह है कि

 

क्या जिला प्रशासन किसानों की इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेगा?

 

या फिर किसान यूँ ही सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर रहेंगे?

 

बुरहानपुर में किसान खाद के लिए भटक रहा है, पैसा जमा है लेकिन फर्टिलाइज़र गायब… अब देखना ये है कि प्रशासन कब जागता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *