बुरहानपुर पुलिस
पुलिस थाना खकनार को जुआ खेलने वालो को पकडने में मिली सफलता।
थाना खकनार पुलिस व्दारा जुआ- सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करते 06 व्यक्तियो को 52 ताश पत्ते 5650/- नगदी ₹. के साथ जुआ खलते पकडा।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार व्दारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 09/04/2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सिरपुर में कुछ व्यक्तियो द्वारा पत्तो से हार जीत का जुआ खेल रहे है । सूचना पर विश्वास कर हमराह फोर्स के ग्राम सिरपुर में टीम बनाकर रवाना किया गया । ग्राम सिरपुर में मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर 06 व्यक्ति जुआ खेलते दिखे जिन्हे फोर्स की मदद से घेराबन्दी कर पकडा गया ।
जिनका नाम पता पुछते 1.संतोष पिता गोपाल जाति कंबी मराठा निवासी ग्राम सिरपुर 2.अक्षय पिता रविन्द्र भालेराव जाति महार निवासी ग्राम निम्बापुर 3. शुभम पिता राजाराम प्रजापति जाति कुम्हार निवासी ग्राम खेरखेड़ा 4. कैलाश पिता बलिराम चौहान जाति बंजारा निवासी खैरखेडा 5. प्रफुल पिता मधुकर महाजन जाति कुंबी निवासी ग्राम हनुमतखेडा 6. शाहरुख पिता रफीक जाति मुसलमान निवासी ग्राम खेरखेडा का होना बताया ।
मौके पर आरोपियो के कब्जे एवं फड़ से 52 ताश पत्ते व कुल नगदी 5650/- रूपये जप्त किये गये । वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट एवं 112(2) बीएनएस में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.संतोष पिता गोपाल जाति कंबी मराठा निवासी ग्राम सिरपुर
2.अक्षय पिता रविन्द्र भालेराव जाति महार निवासी ग्राम निम्बापुर
3.शुभम पिता राजाराम प्रजापति जाति कुम्हार निवासी ग्राम खेरखेड़ा
4.कैलाश पिता बलिराम चौहान जाति बंजारा निवासी खैरखेडा
5.प्रफुल पिता मधुकर महाजन जाति कुंबी निवासी ग्राम हनुमतखेडा
6.शाहरुख पिता रफीक जाति मुसलमान निवासी ग्राम खेरखेडा
जप्त सामग्री व नगदी
52 ताश पत्ते 5650/- नगदी जप्त किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अभिषेक जाधव, प्रआर 141 मनीष भटुरे, प्रआर 378 अजय अजनारे , आरक्षक सुनिल धुर्वे, विजेन्द्र देवल्ये, अजय अहिरवार, कैलाश मोरे की सराहनीय भूमिका रही ।