बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्भुत उदाहरण है — सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

Spread the love

बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्भुत उदाहरण है — सांसद ज्ञानेश्वर पाटी

बुरहानपुर | भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जिले में गरिमामय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित हुई। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शहर में बड़े पोस्ट ऑफिस के पास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ग्राम जयसिंगपुरा (आहुखाना) में प्रतिमा स्थापना एवं अनावरण समारोह तथा ग्राम बहादरपुर में प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य के अनावरण में शामिल होकर कार्यक्रमों को संबोधित किया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने जो संविधान देश को दिया, वह हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करता है। समाज में समरसता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करना ही बाबा साहेब के विचारों का सच्चा अनुसरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है तथा वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

 *युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे बाबा साहेब — दादू*

नेपानगर विधानसभा के ग्राम जयसिंगपुरा (आहुखाना) में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मंजू दादू ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार केवल अतीत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी उतने ही प्रासंगिक और मार्गदर्शक हैं। शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर ही हम सशक्त और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *