मौत से जंग जीत गई जिंदगी! डायल-112 की तत्परता ने बचाई बुजुर्ग की जान

Spread the love

बुरहानपुर

 

 

सड़क दुर्घटना में घायल को डायल-112 की तत्परता से मिला नया जीवन

 

बुरहानपुर जिले में डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला की जान बचाई।

 

थाना नेपानगर क्षेत्र अंतर्गत एफआरवी-07 को सूचना मिली कि ग्राम रतागढ में मोटर साइकिल में साड़ी फंसने से एक बुजुर्ग महिला सरस्वती पति छुग्या बेलदार उम्र 75 वर्ष गिर गई है, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गई है।

 

सूचना मिलते ही एफआरवी-07 बिना विलंब के घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की पुष्टि करते हुए तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किया। घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) नेपानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार प्रदान किया।

 

इस दौरान एफआरवी स्टाफ ने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए त्वरित निर्णय लिया और बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से नेपानगर हॉस्पिटल पहुंचाया।

 

इस सराहनीय एवं जीवनरक्षक कार्य में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक रंजू वास्केल, एफआरवी -07 के स्टाफ कांस्टेबल 22 लालसिंह , प्रधान आरक्षक 405 दिलीप एवं पायलट कैलाश राठौड़ के उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *