अवैध शराब विक्रय करने वालो के विरुद्ध थाना निम्बोला की प्रभावी कार्यवाही।
थाना निंबोला व्दारा कार्यवाही करते 400 क्वाटर (8 पेटी) देशी सफेद प्लेन शराब करीबन 72 लीटर जप्त की गई।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी व्दारा अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।
इसी के निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना निंबोला पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना मिली की खतला फाटे के पास दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़े हैं।
थाना निंबोला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताएं स्थान पर दबिश के दौरान दो व्यक्तीयो को पकड़ा जिसे अपना नाम हेदला पिता बाटा बारेला उम्र 26 वर्ष निवासी हसनपुरा एवं धरमवीर कुमार पिता राजदेव सिंह यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम लाला अतिमी थाना नासरीगंज जिला रोहताज बिहार हाल पता ग्राम दहीनाला का होना बतायाआरोपीयो कब्जे से कुल 400 क्वाटर (8 पेटी) देशी सफेद प्लेन शराब के करीबन 72 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 30400 रु है।
आरोपी 1.हेदला पिता बाटा बारेला उम्र 26 वर्ष निवासी हसनपुरा एवं 2.धरमवीर कुमार पिता राजदेव सिंह यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम लाला अतिमी थाना नासरीगंज जिला रोहताज बिहार हाल पता ग्राम दहीनाला के विरुद्ध थाना निम्बोला पर अपराध क्रमांक 223/26 धारा 34 (2) अबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया । बरामद अवैध शराब एवं उपयोग में लिया गया वाहन/अन्य सामग्री नियमानुसार जप्त की गई है।आरोपी से उक्त शराब के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।
जप्ति
400 क्वाटर (8 पेटी) देशी सफेद प्लेन शराब के करीबन 72 लीटर कीमत ₹ 30400 की जप्त
महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निंबोला उनि राहुल कामले,सउनि दिनेश सोलंकी,प्रआर. 306 देवेन्द्र पवार, 382 अर्जुन सिहं चौहान
214 सचिन केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही।