थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा चंद घंटों में चोरी के आरोपियों को ढूंढ निकला
थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा इच्छेश्वर हनुमान मंदिर लोधीपुरा में चोरी के आरोपिय को पकड़ने में मिली सफलता।
दिनांक 17.07.2026 को फरियादी हेमलाल पिता आसाराम मोरे उम्र 59 साल निवासी आलमगंज बुरहानपुर द्वारा थाना हाजीर आकर बताया कि प्रसिद्ध इच्छेश्वर हनुमान मंदिर से पूजा में उपयुक्त तांबे का घड़ा, 03 घंटी,कासे की प्लेट , 02 मंजीरे की अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गणपति नाका पर अपराध क्रमांक 180/26 धारा 303(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणपति नाका कमल पवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर मुखबीर तंत्र की मदद ली गई । घटना स्थल एवं आसपास क्षेत्र मे लगे सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। सचिन पिता विजय मिश्रा उम्र 38 साल नि सोनार पट्टी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते हुए आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया कि मेरे ही द्वारा हनुमान मंदिर लोधीपुरा में चोरी की गई आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का नाम
सचिन पिता विजय मिश्रा उम्र 38 साल नि सोनार पट्टी थाना गणपतिनाका
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी गणपति नाका कमल पवार ,उप निरीक्षक,किशोर मोहनिया प्रधान आरक्षक 335 संतोष चौहान , आर 107 नितेश सपकाडे की महत्पूर्ण भूमिका रही।