कर्मचारी हित में ऐतिहासिक फैसला, संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

Spread the love

मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी माननीय मोहन यादव जी ने प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों को इलाज के लिए 20 लाख रुपए कैशलेस सुविधा मुख्यमंत्री केयर योजना को मंजूरी प्रदान की मुख्यमंत्री जी के फैसले का संयुक्त मोर्चा बुरहानपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया धन्यवाद व्यक्त किया अभिनंदन किया गया ।

 

उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के सलाहकार मंडल के राज्य अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रांतीय संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बहुत जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त मोर्चा विगत 1 वर्ष से कर्मचारी पेंशनरों को कैशलेस सुविधा का इलाज का मांग करते आ रहे थे और इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को बुरहानपुर आगमन पर दो बार ज्ञापन भी दिया गया था ,

और मान्य मुख्यमंत्री जी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा भी था मैं बहुत जल्द आप लोगों को कैशलेस सुविधा 20 लख रुपए तक देने का प्रावधान कर रहा हूं जो आज उन्होंने जो कहा था वह साबित हो गया योजना में कर्मचारियों से मूल वेतन का एक प्रतिशत तथा पेंशनरों से 4% मासिक प्रीमियम लिया जाएगा हर हितग्राही को 20 लाख तक कैशलेस इलाज ओपीडी दवा और उपकरण के लिए ₹20000 प्रतिवर्ष इलाज सरकारी व संबंध निजी अस्पतालों में उपलब्ध रहेगी ।

 

डिजिटल यूनिट आईडी कार्ड के माध्यम से सुविधा प्रदान की जाएगी एवं आपातकालीन स्थिति में ओसमंद अस्पतालों के लिए प्रतिपूर्ति आपातकालीन परिस्थितियों में असमर्थ अस्पतालों में भी उपचार कराया जा सकेगा इसमें होने वाले व्यक्ति की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

 

योजना में राज्य के सभी आयुष्मान योजना से संबंध अस्पताल भारत सरकार की स्वास्थ्य योजना से जुड़े अस्पताल राज्य के बाहर के चिन्हित उच्च गुणवत्ता वाले अस्पताल शामिल रहेंगे ।

 

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ठाकुर अरविंद सिंह शिक्षक कांग्रेस के धर्मेंद्र चौकसे, उर्दू शिक्षक संघ के अशफाक खान, अजेक्स के राजेश साल्वे , नेशनल मूवमेंट के अनिल बाविस्कर, बृजेश राठौर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ठाकुर हेमंत सिंह, पेंशनर्स संघ के अत्ताउल्लाह खान, नेशनल मूवमेंट राजेश पाटील, श्रीमती कल्पना पवार, ज्योति शाह, बाथम मैडम ,निंबालकर मैडम मंडी कर्मचारी संघ के श्रीकांत गंगराड़े सदानंद भाई आजाद शिक्षक संघ के भानुदास भंगाले सभी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया है, माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आदर व्यक्त किया है धन्यवाद व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *