बुरहानपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस का प्रहार: खकनार पुलिस की बड़ी सफलता

Spread the love

अवैध हथियार तस्कर के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

 

थाना खकनार पुलिस द्वारा अवैध हथियार तस्कर से 02 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल व एक मोटरसाईकिल जप्त कुल कीमती ₹104000/-

 

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर श्री सुरेश महाले के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय और परिवहन के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खकनार पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है।

 

थाना खकनार पुलिस द्वारा वर्ष 2024 से अगस्त 2026 तक अवैध हथियारों के खिलाफ निरंतर प्रभावी कार्यवाही की गई है। इस अवधि में कुल 31 प्रकरण दर्ज कर 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक कुल 172 देशी हस्तनिर्मित पिस्टल, 45 जिंदा कारतूस और हथियार निर्माण करने वाली फैक्ट्रियां जप्त की हैं।

 

घटना का विवरण: दिनांक 13/08/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खोखरी नदी पुलिया के पास ग्राम तुकईथड के पास दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बैठे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा जिसके कब्जे से कब्जे से 02 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल कीमती ₹50000/- तथा 01 मोटरसाईकिल कीमती 54000/- विधिवत जप्त की गई। कुल मश्रुका 104000/- व उसके साथी को घेरा बंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम अकबारसिंह पिता दादरसिंह बरनाला जाति सिकलीगर उम्र 65 साल निवासी पाचौरी का होना बताया, विधि विरुद्ध बालक एवं आरोपी अकबारसिंह के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 383/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियो से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

आरोपी का विवरण:

 

1.अकबारसिंह पिता दादरसिंह बरनाला जाति सिकलीगर उम्र 65 साल निवासी पाचौरी

 

2.विधि विरुद्ध बालक निवासी पाचौरी

 

जप्त सामग्री:

 

02 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 01 मोटरसाइकिल

 

सराहनीय भूमिका: निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि मनीष पटेल, सउनि पवन देशमुख, प्रआर अजय बारुले, प्रआर विक्रम चौहान, प्रआर सतीश सुर्यवंशी, प्रआर अजय अजनारे,प्रआर संदीप सिंह सोलंकी, प्रआर चालक रुपेश शर्मा, आरक्षक दुर्गेश पटेल (सायबर सेल), शक्तिसिंह (सायबर सेल), जितन्द्र चौहान, राकेश डाबर, सबल देवडा, अमन अग्रवाल, खुमसिंह नार्वे, आयुष पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *