नेपानगर में बड़ा हादसा टला: बिजली खंभे पर लाइट लगाते कर्मचारी को लगा करंट, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Spread the love
बिजली के खंभे में पर लाइट लगाते समय करंट लगा , नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की सुरक्षा सुविधाओं पर उठे सवाल।

 

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आज सुबह वार्ड क्रमांक 17 स्थित भवानी नगर में बिजली के खंभे पर कार्य करने के दौरान नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी को अचानक करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए नेपा हॉस्पिटल लाया गया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए बुरहानपुर रेफर किया गया।

 

घटना के बाद नगर पालिका परिषद के बिजली विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि बिजली संबंधी जोखिमपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सेफ्टी, गल्प्स, हेलमेट आदि उपकरण एवं सुरक्षा सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारियों जो बिजली के खंभों पर कार्य करने वाले है । कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए, आज तो कर्मचारी बच गया है जान भी जा सकती थी । भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

 

अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस घटना के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *