बुरहानपुर शहर में होंगी डेढ घंटे कटौती इन क्षेत्रों में छाया रहेगा अंधेरा।
बुरहानपुर शहर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहर संभाग बुरहानपुर द्वारा जारी आदेशानुसार 11 के.वी. हरिपुरा फीडर पर विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग एवं फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक करीब डेढ़ घंटे विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
बिजली कटौती के दौरान सेलुजा टिंबर मार्ट, आरको कॉम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पंप, कृषि उपज मंडी, मल्ला लाइन, हरिपुरा, सुभाष स्कूल, राधेश्याम अस्पताल, शाह एन शाह मॉल, बीएसएनएल ऑफिस, गुरुसिख मॉल, मंगलम प्रोसेस, गोटिया पीर सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी करने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
बिजली विभाग की अपील—21 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ता बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरे कर लें।