शाहपुर में फिर मंदिर चोरी से हड़कंप, फोपनार में 21 किलो की प्रतिमाएं ले उड़े चोर!

Spread the love

शाहपुर थाना क्षेत्र मै फिर मंदिर मै हुई बड़ी चोरी

 

फोपनार के लक्ष्मीनारायण मंदिर से 2 नकली चांदी की प्रतिमाएं अज्ञात चोर ले भागे।

 

यह दोनों प्रतिमा लगभग 21 किलो है।

 

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र मै फिर चोरों के हुए हौसले बुलंद, मां इच्छदेवी मंदिर से मुकुट चोरी के बाद अब ग्राम फोपनार के लक्ष्मीनारायण मंदिर से दो नकली चांदी की प्रतिमाएं अज्ञात चोर चुरा ले गए।

 

बताया जा रहा है की चांदी की प्रतिमा एक भगवान गणेश जी की थी और दूसरी लक्ष्मीनारायण भगवान की थी, शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया यह नकली चांदी है, जिसका वजन 21 किलो की है, यह नकली चांदी होने से इसकी कीमत 35 हजार बताई बताया जा रहा है।

 

प्रतिमा चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर शाहपुर थाना पुलिस पहुंची, घटना का पंचनामा बनाकर पुलिस अज्ञात चोरों के तलाश में जुट गई है। वही ग्राम के लोगों ने प्रशासन से मांग की है की चोरों को पकड़कर सख्त कार्यवाही की जाए और दोनों प्रतिमा की पुनः स्थापना की जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *