प्रदेश अध्यक्ष मंडी कर्मचारी महासंघ भोपाल के अध्यक्ष संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंडी बोर्ड भोपाल के सदस्य ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में आज मंडी कार्यालय गेट पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया गया इसका मुख्य कारण यह है कि बेगमगंज मंडी सचिव श्री अनुराग रघुवंशी जिला रायसेन पर कातिलाना हमला हुआ हत्या का प्रयास किया गया उनको उनके साथ बहुत बड़ी दुर्घटना हुई।
अपराधी सौरव शर्मा द्वारा अनुराग रघुवंशी पर प्राण घातक हमला किया गया ईश्वर की कृपा वह बाल बाल बच गए उनको हाथों की उंगलियों में, कंधे पर चोट आई, प्राथमिकता दर्ज की गई लेकिन अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है ।
हम प्रदेश के 259 मंडियों के कर्मचारी अधिकारी 198 ऊप मंडी के कर्मचारीअधिकारी मध्य प्रदेश शासन प्रशासन एवं मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक आदरणीय श्री कुमार पुरुषोत्तम जी से निवेदन करते हैं कि हमारी जान माल की सुरक्षा हेतु कारगर उपाय किया जाए।
निर्देश जारी किया जाए ताकि मंडी परिवार सुरक्षित रहे इस अवसर पर मंडी के उप निरीक्षक प्रकाश शर्मा, प्रेमचंद वर्मा, नितिन कैथवास, कमल सिंह चौहान, श्रीमती साधना मोरे, कार्यालयअधीक्षक कस्तूरचंद पाटीदार सुरक्षा गार्ड/ऑपरेटर अभिषेक गुर्जर ,नरेंद्र बर्मन, सुमंतिलाल भालसे, विजय मंडलोई, लोकेश राठौर ,संजययादव, राहुल राठौर मनोरंजन डाबर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे सभी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया काली पट्टी बांधकर विरोध किया तहसीलदार साब को ज्ञापन दिया।