ऑपरेशन ‘प्रहार’ का बड़ा एक्शन! निमाड़ रेंज में 5.14 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 3 माह में 33 केस दर्ज

Spread the love

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत निमाड़ रेंज खरगोन के जिलों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, विगत 03 माह में 5 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जप्त।

 

विगत 03 माह में मादक पदार्थों के विरुद्ध कुल 33 प्रकरण पंजीबद्ध।

 

25 प्रकरणों में 114 क्विंटल गांजा, कीमती करीबन 05 करोड़ रुपये की जप्त।

 

06 प्रकरणों में 63.60 ग्राम ब्राउन शुगर, कीमती करीबन 7 लाख रुपये की जप्त।

 

01 प्रकरण में 70 ग्राम MD क्रिस्टल, कीमती करीबन 7 लाख रुपये का जप्त।

 

01 प्रकरण में 295 अल्प्राजोलम टेबलेट जप्त कीमती 700 रुपये की जप्त।

 

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग के निर्देशन में पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों खरगोन, खंडवा,बड़वानी एवं बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षकों को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित कर रेंज स्तर पर बल उपलब्ध कराकर लगातार कार्यवाही करायी जा रही है । उक्त निर्देशों के पालन में खरगोन रेंज के विभिन्न जिलों में पुलिस द्वारा विगत 03 माह से लगातार कार्यवाही की जाकर कुल 33 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये जिसमे लगभग ₹5,14,00,000/- (पांच करोड़ चौदह लाख रुपये ) मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

विगत 03 माह में की गई कार्यवाही का विवरण

 

1. गांजा- गांजे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए खरगोन रेंज अन्तर्गत जिला बडवानी में 13 प्रकरण , जिला खरगोन में 10 प्रकरण व जिला खण्डवा में 02 प्रकरण कुल 25 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इन प्रकरणों में कुल 114 क्विंटल गांजा, अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये का जब्त किया गया।

 

2. ब्राउन शुगर- ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए खरगोन रेंज अन्तर्गत जिला खरगोन में 05 प्रकरण व जिला खण्डवा में 01 प्रकरण कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है। इन प्रकरणों में कुल 63.60 ग्राम ब्राउन शुगर, अनुमानित कीमत 07 लाख रुपये की जब्त की गई।

 

3. MD क्रिस्टल – MD क्रिस्टल के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए खरगोन रेंज अन्तर्गत जिला खरगोन में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जिसमे 70 ग्राम MD क्रिस्टल, अनुमानित कीमत ₹7,00,000/- (सात लाख रुपये) जब्त किया गया।

 

4. अल्प्राजोलम टेबलेट- मादक पदार्थो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए खरगोन रेंज अन्तर्गत जिला खण्डवा में एक प्रकरण में 395 अल्प्राजोलम टेबलेट किमती 700 रुपये की जप्त की गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *