आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे कलेक्टर विवेक कुमार, निरीक्षण में खामियां मिलीं तो सुपरवाइजर सहित जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई!

Spread the love

आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें सुपरवाईजर, व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई- कलेक्टर

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

बुरहानपुर में आज कलेक्टर विवेक कुमार की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों की स्थिति एवं उनकी देखभाल से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

 

 

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सुपरवाईजर नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर निगरानी रखें। सभी सुपरवाईजर को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर कुमार ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों में बच्चों के लिए पेयजल, खेलकूद के लिए खिलौने सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा किए जाने वाले आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

 

बैठक में कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से विभागीय कार्यों, विभिन्न योजनाओं में जिले की प्रगति एवं राज्य स्तर पर जिले की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कलेक्टर ने जिले में जर्जर आंगनवाड़ी भवनों तथा निजी भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या एवं उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने वात्सल्य योजना के प्रावधानों एवं क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। इसी कड़ी में बैठक में वन स्टॉप सेंटर की गतिविधियों, कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली गयी।

 

इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मुजुमदार सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *