बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त का अनूठा संवाद: स्कूली विद्यार्थियों ने जानी निगम की कार्यप्रणाली और स्वच्छता के गुर

Spread the love

नगर निगम आयुक्त ने स्कूल के विद्यार्थियों से किया संवाद शहर विकास स्वच्छता अभियान,निगम कार्यप्रणाली उसके कार्य की जानकारी दी गई।

बुरहानपुर — बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त ने बुरहानपुर बीड़ी उद्योग द्वारा संचालित स्कूल के 30 विद्यार्थी ने आज नगर निगम का भ्रमण कर नगर निगम के 22 विभागों के कामकाज को विस्तृत जानकारी देकर अवगत कराया गया उसके पश्चात सभी बच्चों ने निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के चेंबर में जाकर मुलाकात की।

 

इन कार्यक्रमों में बच्चों ने निगम के कामकाज, शहर की व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सीधे सवाल पूछे और अपने विचार साझा किए।

 

नगर निगम की कार्यप्रणाली, शहर की साफ-सफाई और महिला अधिकारियों के कार्य करने के तरीके से जुड़े कई दिलचस्प सवाल पूछे।

निगम आयुक्त ने उन्होंने न केवल बच्चों के एक शिक्षक की तरह बच्चों के साथ बैठकर संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शहर के विकास, सीवरेज योजना नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र की सड़कों का निर्माण किया जाता है पानी का वितरण किया जाता है खम्भों पर स्ट्रीट लाइट नगर निगम द्वारा लगाई जाती है।

 

निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों की सामाजिक मानसिक विकास को शैक्षणिक विकास को लेकर ,प्रशासनिक जागरूकता. बच्चों को यह समझाना कि नगर निगम शहर की बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और विकास कार्यों का संचालन करता है। गीला कचरा अलग एवं सूखा कचरा अलग रखें तथा नगर निगम के कचरा वाहन में ही डाले ।

 

 

विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का“विद्यालय से घर-घर पहुंचेगा स्वच्छता का संदेश”के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों को स्वच्छता के संबंधित जानकारी दी गई ।

 

“मेरा योगदान”अभियान से जुड़ते हुए गीला-सूखा कचरा अलग रखें, सिंगल यूज प्लास्टिक को“ना कहें और स्वच्छ बुरहानपुर के निर्माण में अपना योगदान दें। स्वच्छता और नागरिक जिम्मेदारी. स्कूली स्तर से ही बच्चों को शहर को स्वच्छ रखने और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना।

 

इस दौरान सभी बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया गया इस अवसर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव पार्षद गौरव शुक्ला राजेश महाजन स्कूल के संचालक सचिव सैयद शारिक सहायक वसीम खान निगम के संतोष सोनवने आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *