खंडवा में बड़ा सड़क हादसा: दीपावली मिलन समारोह से लौटते समय दो कारों की सीधी टक्कर, खकनार कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित दो लोगों की मौत

Spread the love

अमरावती स्टेट हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सहित दो की मौत, दो घायल

 

 

दीपावली मिलन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी एक कार, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

 

 

खंडवा। अमरावती स्टेट हाईवे पर ग्राम लहचूरा के पास गुरुवार रात दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में खकनार के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और दूसरी कार में सवार श्रवण की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई, वहीं दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों कारों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने अजय महाजन और दूसरी कार में सवार श्रवण को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अक्षय और प्रमोद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे कांग्रेस नेता

 

दुर्घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे में पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष की मौत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

 

 

बताया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव कार्यक्रम से पहले ही रवाना हो गए थे, जिसके चलते वे अस्पताल नहीं पहुंच सके। अस्पताल में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *