3.91 करोड़ के सड़क निर्माण का विधायक अर्चना चिटनिस और कलेक्टर विवेक कुमार ने किया निरीक्षण, सीवरेज कार्य में तेजी के निर्देश

Spread the love

 3.91 करोड़ के सड़क निर्माण का विधायक अर्चना चिटनिस और कलेक्टर विवेक कुमार ने किया निरीक्षण, सीवरेज कार्य में तेजी के निर्देश

 

बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस और कलेक्टर विवेक कुमार ने मंडी बाजार की सब्जी मंडी तथा शनवारा चौराहे से गणपति थाना चौराहे तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं एवं नागरिकों की समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

 

शनवारा से गणपति थाना मार्ग पर 3.91 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, सेंट्रल लाइटिंग एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत संबंधी कार्य पूर्ण हो चुका है।

 

विधायक ने सीवरेज कार्य कर रही एजेंसी को अतिरिक्त टीमें और मशीनें लगाकर काम शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण में तेजी आए और नागरिकों को राहत मिले।

 

उन्होंने कहा कि बुरहानपुर के विकास की योजना आगामी 20-25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाए। यातायात, पार्किंग, मंडी और नागरिक सुविधाओं को व्यवस्थित करने के लिए दूरदर्शी कार्ययोजना तैयार की जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, गति और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *