दो बड़े धार्मिक पर्व, एक सख्त संदेश: विधायक साजिद खान पठाण–एसपी अर्चित चांडक की अहम बैठक, शांति और सुरक्षा पर जोर!

Spread the love

एसपी अर्चित चांडक के साथ कानून-व्यवस्था की आमदार साजिद खान पठाण ने ली समीक्षा

 

महाराष्ट्र प्रतिनिधि

शाहरुख शेख

 

अकोला पश्चिम विधानसभा मतदार संघ के विधायक साजिद खान पठाण ने अकोला जिल्हा के एसपी श्री अर्चित चांडक के साथ आज विजय सभागृह में बैठक कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मांग की कि शिवजयंती और पवित्र रमजान महिने के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष उपाय किए जाएं।

 

रमजान के मद्देनज़र मुस्लिम समाज को खरीदारी के लिए रात के समय में आवश्यक अनुमति देने का भी अनुरोध किया गया। साथ ही सभी थानेदारों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार का तनाव या गलतफहमी न फैले।

बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

 

दो बड़े धार्मिक अवसर एक साथ आने के कारण प्रशासन से संवेदनशीलता, सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *