जायंट्स सहेली का सेवा संकल्प: दिव्यांग पुनर्वास केंद्र को पोर्टेबल फोल्डिंग पलंग भेंट, मानवता का सराहनीय उदाहरण

Spread the love

 

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर सहेली द्वारा  सत्र का सातवां और माह फरवरी का दूसरा प्रोजेक्ट किया गया जायंट्स सहेली ग्रुप बुरहानपुर द्वारा इस अवसर पर पोर्टेबल एडजेस्टेबल फोल्डिंग पलंग हमारी साथी श्रीमती मंजू मेहरा की स्मृति में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर भेट किया गया ताकि ज़रूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग किया जा सके ।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती मंगला दुबे ने कहा कि दिव्यांग या गंभीर रूप से बीमार मरीज के लिए इस प्रकार का पलंग सुविधाजनक रहता है देखरेख करने वाले व्यक्ति को उन्हें बैठाने या लेटने में मदद हो सकती है इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा यह पलंग दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर भेट किया है ताकि किसी जरूरतमंद की मदद हो सके

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफिसर श्रीमती अंजू काटरवार अध्यक्ष श्रीमती मंगला दुबे उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर डॉ निशा जांगड़े आशीष ठाकुर श्रेया मेहरा एवम दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का स्टॉफ के सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *