भ्रष्टाचार की सड़क
बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र की मांडवा ग्राम पंचायत में बनी डामरी सड़क निर्माण के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बनी इस सड़क को लेकर अब ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने इसे सीधे तौर पर “भ्रष्टाचार की सड़क” करार दे दिया है।
मामला बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील के मांडवा गांव का है, जहां मांडवा-असीर मार्ग पर लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी डामरी सड़क का निर्माण किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही है,लेकिन निर्माण के महज दो दिन बाद ही सड़क की डामर परत उखड़ने लगी। जैसे ही ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति देखी, उनका आक्रोश फूट पड़ा।
युवाओं और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया,लोगों का कहना है कि 50 लाख की लागत से बनी सड़क अगर दो दिन में उखड़ जाए, तो यह साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है,ग्रामीणों ने क्षेत्र की विधायक मंजू दादू पर भी सवाल खड़े किए, उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वोट मांगने आते हैं, उसके बाद गांव की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं होती।
चेतावनी दी गई है कि यदि सड़क की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा,“दो दिन में सड़क उखड़ गई, यह सीधे-सीधे भ्रष्टाचार है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन करेंगे।”
मास्टर रावत,ग्रामीण।
उमेश,पूर्व सरपंच,मांडवा
मौके पर पहुंचे कंपनी के सुपरवाइजर ने सड़क का निरीक्षण किया और कहा कि जहां-जहां समस्या है, वहां इमल्शन डालकर मरम्मत की जाएगी।
उमेश,पूर्व सरपंच,मांडवा
विनय फूलमालि,
सुपरवाइजर – श्री मारुति कंस्ट्रक्शन, खंडवा
नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला का कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बन रही है। मामले की जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी, जिसके बाद ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
(एसडीएम – भागीरथ वाखला)
अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होती है या नहीं। फिलहाल मांडवा की यह सड़क ग्रामीणों के लिए विकास नहीं, बल्कि सवाल बन गई है।