एमपी से महाराष्ट्र तक बनेगी हाईटेक सड़क, सांसद-महापौर ने मौके पर लिया जायजा

Spread the love

52 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद-महापौर ने किया निरीक्षण
– सिंधिबस्ती से लोनी महाराष्ट्र सीमा तक बनने वाला है रोड
– निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश
– टेक्समो पाइप फैक्ट्री चौराहा सहित मार्ग में बनने वाले पुलियाओ की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बुरहानपुर। शहर से महाराष्ट्र सीमा को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंधी बस्ती चौराहे से लोनी तक बनने वाले 11 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन सहित जनप्रतिनिधियों ने सड़क परिवहन मंत्रालय के कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा तथा निर्माण एजेंसी ठेकेदार के साथ निरीक्षण किया।

 

संयुक्त निरीक्षण के दौरान सिंधी बस्ती चौराहा, टेक्समो फैक्ट्री चौराहा, होटल उत्सव के पास बहादरपुर से लेकर लोनी तक पूरे मार्ग का जायजा लिया ।

निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण, यातायात व्यवस्था, जल निकासी, बारिश में होने वाली परेशानी सहित निर्माण कार्य की रूपरेखा को लेकर सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय हैं कि करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह सड़क मार्ग मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

सड़क बनने के बाद लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम हो सकेगा। सिंधी बस्ती से कलेक्टर कार्यालय तक सड़क को लगभग 36 मीटर चौड़ा विकसित किया जाएगा। सड़क निर्माण के बाद नगर निगम द्वारा दोनों ओर साइड पटरी के साथ सौंदर्यकरण कार्य भी कराया जाएगा।

यातायात व्यवस्था बेहतर होगी
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता इस सड़क निर्माण का इंतजार कर रही है।

मार्ग के कई हिस्सों में संकरी सड़क और अंधे मोड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी द्वारा दी गई इस सौगात के लिए क्षेत्रीय जनता की और से आभारी हूँ।

सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं पूर्व महापौर अतुल पटेल ने निगम द्वारा इस मार्ग पर किये जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की इस दौरान मनोज टंडन, किशोर शाह, विठल चौधरी,जनपद प्रतिनिधि विनोद कोली, राजू शिवहरे,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील, जय पाटील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *