सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन आर्को ट्रांसपोर्ट पर मारा छापा 2 टन 6 क्विंटल प्रतिबंधित सामग्री की जब्त 20 हजार का जुर्माना ठोका।
बुरहानपुर — नगर निगम द्वारा सिंगल यूज और प्रतिबंधित प्लास्टिक (पॉलिथीन) के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाए जा रहे हैं।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा के निर्देशन में आज नगर निगम स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा इंदौर इच्छापुर हाईवे पर शनवारा चौराहा स्थित आर को कॉम्प्लेक्स एक ट्रांसपोर्ट में छापा मार कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में भारी मात्रा में 02 टन 06 क्विंटल प्लास्टिक पॉलिथीन जब्त की गई और 20 हजार का जुर्माना लगाया गया।
नगर निगम बुरहानपुर की टीम ने शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनवारा स्थित आर्को ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अलग-अलग व्यापारियों का करीब 02 टन 6 क्विंटल अवैध प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई।
जानकारी के अनुसार नगर निगम को प्रतिबंधित प्लास्टिक के परिवहन और भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जांच में बड़ी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और व्यापार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPPCB) द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने के साथ दुकान सील करने का भी प्रावधान है।
सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
बुरहानपुर नगर निगम द्वारा सिंगल यूज और प्रतिबंधित प्लास्टिक (पॉलिथीन) के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाए जा रहे हैं।
नगर निगम ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्यवाही के दौरान आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल,राकेश कुशवाह, कालु जंगाले, अजय कनाडे,अप्पू जंगाले, विजय राय सरदार आर्य निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।