BREAKING: गुप्तेश्वर मंदिर के पास बाइक हादसा, मिनटों में मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the love

गुप्तेश्वर मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यातायात पुलिस एवं डायल-112 ने पहुंचाई त्वरित सहायता।

 

यातायात पुलिस एवं डायल-112 की तत्परता से घायल को समय पर मिला उपचार।

 

एंबुलेंस के माध्यम से घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में आज गुप्तेश्वर मंदिर के पास बुरहानपुर से खकनार की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का वाहन अनियंत्रित होकर स्वयं फिसल जाने से सड़क दुर्घटना घटित हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस एवं डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

 

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता प्रदान की गई तथा उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं संवेदनशीलता के कारण घायल को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

 

पुलिस अधीक्षक का संदेश:पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में “गोल्डन ऑवर” के दौरान तत्काल सहायता उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस का प्रयास है कि दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *