“13 थाने, 14 स्कूल-कॉलेज और हजारों लोग… ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान बना जनआंदोलन”

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान – “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

 

स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं, सार्वजनिक स्थानों पर में जागरूकता कार्यक्रम गणमान्य व्यक्ति, खिलाडी, द्वारा दिया नशा मुक्ति का संदेश

 

“नशे से दूरी है जरूर”– हमारा है यही संकल्प नाश मुक्त हो मध्य प्रदेश के नारे से गुंजा बुरहानपुर

 

अभियान का उद्देश्य- नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग एवं उसके दुष्परिणामों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना है।

 

जिले में 13 थाने एवं चौकियों द्वारा 14 स्कूल/ कॉलेज एवं सार्वजनिक ‍स्थानों पर हुए “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित।

 

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूर” 2.0 अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्रीआशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं, में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एवं गणमान्य व्यक्ति, खिलाडी, द्वारा दिया नशा मुक्ति का संदेश पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

 

इस दौरान जिलेभर में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पर कार्यक्रम आयोजित कर नशे के प्रति शपथ दिलवाई गई साथ ही “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

 

पुलिस द्वारा अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करने हेतु अपील की गई।

 

जिला स्तरीय कार्यक्रम– कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आज बुरहानपुर जिले के स्कूलों-कॉलेजों के प्राचार्य की मीटिंग ली गई। मीटिंग कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में आयोजित की गई।

 

जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा एसडीएम श्रीमती पल्लवी पौराणिक नगर पुलिस अधीक्षक‌ श्री गौरव पाटिल, एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

सभागृह में उपस्थित स्कूलों/ कॉलेज के प्राचार्य को नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत स्कूल कॉलेज में बच्चों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी को शपथ दिलवाई गई पंपलेट वितरित किए गए।

 

 

साथ ही राज्य स्तरीय खिलाड़ियों द्वारा स्टेडियम ग्राउंड मे “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के अंतर्गत संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। नशे की लत को अपने जीवन में दूर रखने एवं परिवार के सदस्यों को जागरूक करने हेतु विशेष अपील की गई।

 

अभियान की प्रमुख गतिविधियां –

 

थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला चौक बाजार में छात्राओं एवं स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई शपथ दिलवाई गई पंपलेट वितरित किए गए।

 

थाना शिकारपुरा द्वारा अभियान के तहत ग्राम दरियापुर बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया उपस्थित जनमानस को

नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। पंपलेट वितरित किए गए।

 

थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान के तहत चित्रा टॉकीज लालबाग क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित जनमानस को अभियान के तहत जागरूक किया गया नशे के दुष्परिणामों के बारे से अवगत कराया गया शपथ दिलवाई गई। एवं पंपलेट वितरण किए गए।

 

थाना गणपतिनाका द्वारा अभियान “नशे से दूरी है

जरूरी 2.0 के तहत सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। एवं पंपलेट विपरीत किए गए। शपथ दिलवाई गई।

 

थाना नेपानगर पुलिस द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला ग्राम मांडवा में स्कूली बच्चों एवं टीचर स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पंपलेट वितरित किए गए। एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।

 

थाना निंबोला पुलिस द्वारा अभियान के तहत ऑक्सफोर्ड स्कूल ग्राम झीरी में स्कूली बच्चों एवं टीचर स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पंपलेट वितरित किए गए एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।

 

चौकी धूलकोट मैं “नशे से दूरी है जरूरी”2.0 अभियान के तहत ग्राम बोरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं इसको अपनी जिंदगी से दूर करने हेतु अपील की गई। शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरित किए गए।

 

देड तलाई चौकी द्वारा ग्राम डेड तलाई में आयोजित रैली में लोगों को जागरूक किया गया नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरित किए गए।

 

थाना अजाक द्वारा शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में छात्र/छात्राओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया। शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।

 

महिला थाना द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर लालबाग में अभियान के तहत स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। एवं नशे की लत को अपने जीवन में दूर रखने एवं परिवार के सदस्यों को जागरूक करने हेतु विशेष अपील की गई। शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।

 

चौकी नावरा द्वारा ग्राम पलासुर में ग्राम वासियों को इकट्ठा कर “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *