अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध शिकारपुरा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, दो आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण— आज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शाहपुर रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के पास बनी बिल्डिंग में मंथन जोशी द्वारा महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने तथा इसके बदले रुपये प्राप्त करने के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार से संबंधित गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
पुलिस की कार्रवाई— प्राप्त सूचना पर थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा पंटर तैयार कर पंचगण को सूचना से अवगत कराया गया तथा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मंथन पिता विकास जोशी के कब्जे से कंडोम के पैकेट एवं पंटर को दिए गए रुपये जप्त किए गए। मौके पर योगेश एवं राजाराम बारी की भूमिका भी सामने आई। घटनास्थल से अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी जप्त की गई तथा मौके पर एक महिला मिली।
प्रकरण पंजीबद्ध— उक्त मामले में अनैतिक देह व्यापार से संबंधित गतिविधियां पाए जाने पर थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 0389/2026, अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 8 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों की भूमिका एवं अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक विजय बरकड़े, आरक्षक विनोद परिहार, आरक्षक महेंद्र एवं महिला आरक्षक सुश्री रिया पटवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।