थाना निंबोला पुलिस को लूट की घटना में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
थाना निंबोला पुलिस ने लूट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी संतोष उर्फ बाबा को जिला देवास के बागली से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
प्रकरण का विवरण: दिनांक 07.05.2026 को फरियादी अजय पिता बालू वास्कले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 07:20 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित कटी घाटी के पास एक काले रंग की बिना नंबर की वर्ना कार से आए चार व्यक्तियों ने उसकी आईशर गाड़ी को रोककर डिक्की में रखे ₹3 लाख नगद एवं आधार कार्ड लूट लिए। रिपोर्ट पर थाना निंबोला में अपराध क्रमांक 141/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी संतोष उर्फ बाबा पिता खुमसिंह डावर उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मेहंदीखेड़ा थाना उदयनगर जिला देवास की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 01.11.2026 को आरोपी को बागली, जिला देवास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती एवं बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण पंजीबद्ध है गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
महत्त्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आर देवेंद्र पवार, प्र आर आनंद श्रीवास, आर मुकेश प्रजापति