अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही, 17 प्रकरण दर्ज।

Spread the love

अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही, 17 प्रकरण दर्ज।

 

बुरहानपुर/- मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत 17 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही के दौरान 87 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 12.24 बल्क लीटर विदेशी मदिरा, 17.75 बल्क लीटर बीयर तथा 780 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया।

 

यह विशेष अभियान शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जारी है। जिला आबकारी अधिकारी श्री पार्थ सारथी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यवाही में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, भण्डारण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभागीय टीम द्वारा जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *