अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले के विरुद्ध थाना निंबोला की प्रभावी कार्यवाही।

Spread the love

अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले के विरुद्ध थाना निंबोला की प्रभावी कार्यवाही।

 

आरोपी व्दारा अन्य फसलों की आड़ कर रहा था गांजे की खेती पुलिस ने खेत से 23 पौधे किए जब्त आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस अधीक्षक  आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में निंबोला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना निंबोला अंतर्गत धुलकोट पुलिस चौकी के सैलानी बाबा फालिया निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में अन्य फसलों की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रहा है।

 

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर खेत की तलाशी ली, जहां मक्का, मिर्ची एवं तुवर की फसल के बीच गांजे के कुल 23 हरे पौधे मिले। पुलिस ने पौधों को विधिवत जब्त कर खेत मालिक दिनेश पिता बाबू उम्र 41 वर्ष निवासी धुलकोट को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना निंबोला पर धारा 8/20(अ) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा गांजे की अवैध खेती के स्रोत, उद्देश्य एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच की जा रही है।

 

जप्त सामग्री: गांजे के कुल 23 हरे पौधे कीमती कुल ₹ 25000

 

सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निंबोला अजय सिंह चौहान, धुलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे, प्रधान आरक्षक इमरान खान, देवेंद्र पवार, देवीसिंह जलोदिया, आरक्षक पवन दंडोतिया, जितेन्द्र गोलकर, सुनील तरोले एवं नगर सैनिक श्यामलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *