कलेक्टर का औचक निरीक्षण: रैन बसेरे में बुजुर्गों को मिला सम्मान, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

Spread the love

कलेक्टर का औचक निरीक्षण: रैन बसेरे में बुजुर्गों को मिला सम्मान, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

जिला कलेक्टर ,द्वारा रैन बसेरा वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया वृद्धजनों का शॉल श्रीफल मिठाई देकर  सम्मान किया गया बुरहानपुर —

दीपावली पर जिला कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा पहुंच निरीक्षण कर वृद्धजनों का शॉल श्रीफल मिठाई देकर सम्मान किया।

 

रैन बसेरा डाकवाडी में वहां रह रहे बुजुर्गों को मिठाई, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया जिला कलेक्टर ने डाकवाड़ी वार्ड में संचालित रैन बसेरे (आश्रय स्थल) का औचक निरीक्षण किया। ठंड और त्योहारों के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रैन बसेरे में रुके लोगों के लिए साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त गद्दे और गर्म कंबलों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने वहां मौजूद बुजुर्गों से बेहद आत्मीयता से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।

 

इसके बाद प्रशासन की ओर से बुजुर्गों को मिठाई खिलाई गई तथा ठंड से बचाव के लिए शॉल, श्रीफल और फल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने कहा कि रैन बसेरे में आने वाले किसी भी बेसहारा या बुजुर्ग व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 

 

अगर व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही मिली, तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक कुमार अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी पौराणिक निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *