दो वर्ष 06 माह से फरार ₹5,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
मछली व्यापारी बनकर शिकारपुरा पुलिस ने मछली पालन तालाब से आरोपी को दबोचा
पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई की गई।
प्रकरण का विवरण: थाना शिकारपुरा के अपराध क्रमांक 319/2024, धारा 392, 34 भादवि एवं विवेचना में धारा 384, 395, 120-बी भादवि के अंतर्गत धारा 173(8) दण्ड प्रक्रिया संहिता में लंबित विवेचना के दौरान विगत लगभग दो वर्षों से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी गुलाब पिता लालचंद बोरसे, उम्र 53 वर्ष, निवासी साईनगर, थाना एमआईडीसी, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 30.06.2024 को फरियादी गणेश पिता नाना काकड़े अपने साथी रविंद्र गायकवाड़ के साथ स्विफ्ट कार से बुरहानपुर आए थे। वे पान मसाला एवं अन्य सामग्री खरीदकर इटावा जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सुबह लगभग 07:00 बजे हतनूर पुलिया के पास एक बोलेरो वाहन में सवार कुछ महिला एवं पुरुषों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर फरियादी एवं उसके साथी को डराया-धमकाया तथा मारपीट कर कार में रखा पान मसाला, अन्य सामान एवं मोबाइल फोन लूटकर ले गए।फरियादी की रिपोर्ट पर थानाशिकारपुरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पूर्व में की गई पुलिस कार्रवाई एवं फरार आरोपी:
प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया माल बरामद किया गया था, जबकि आरोपी गुलाब बोरसे घटना दिनांक से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
मछली व्यापारी बनकर बनाई गिरफ्तारी की रणनीति
फरार आरोपी की लगातार तलाश एवं तकनीकी तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक मछली पालन तालाब पर काम कर रहा है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा विशेष रणनीति तैयार की गई। पुलिस टीम ने मछली व्यापारी का रूप धारण कर तालाब पर पहुंचकर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी तथा सही अवसर मिलते ही घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की सफलता
शिकारपुरा पुलिस ने सूझबूझ, सतर्कता एवं योजनाबद्ध तरीके से लगभग दो वर्ष 06 माह से फरार ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही—
1. निरीक्षक संदीप चौरसिया
2. उप निरीक्षक दिलीप सिंह
3. उप निरीक्षक राहुल कांबले
4. प्रधान आरक्षक गणेश पाटिल
5. आरक्षक विनोद परिहार