अवैध गौवंश परिवहन करते पिकअप वाहन सहित एक आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर थाना निम्बोला के सामने पुलिस ने की घेराबंदी, वध हेतु ले जाए जा रहे 03 गौवंश मुक्त कराए।
पिकअप वाहन MP 10 G 1601 जब्त, गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध गौवंश परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेंडे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नेपानगर श्री जयराज सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निम्बोला श्री अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर सूचना पर हाईवे पर की घेराबंदी
दिनांक 24.11.2026 को थाना निम्बोला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक MP 10 G 1601 में गौवंश को अवैध रूप से भरकर वध हेतु बुरहानपुर की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने तत्काल इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर थाना निम्बोला के सामने घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 03 गौवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए मिले।
पुलिस टीम ने वाहन चालक आरोपी दीपक पिता बाबूलाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कुमठा, थाना पिपलौद, जिला खंडवा को विधिवत गिरफ्तार किया। मौके से पिकअप वाहन एवं तीनों गौवंश को कब्जे में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
पूछताछ के दौरान आरोपी ने गौवंश अफ्फान पिता इरफान, निवासी आजाद नगर, बुरहानपुर के होने की जानकारी दी।
मामले में थाना निम्बोला पर अपराध क्रमांक 399/26, धारा 4, 6, 9 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
दीपक पिता बाबूलाल राठौर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कुमठा, थाना पिपलौद, जिला खंडवा।
जब्त सामग्री एक सफेद रंग का पिकअप वाहन क्रमांक MP 10 G 1601
03 नग गौवंश (बछड़े)
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निम्बोला उपनिरीक्षक श्री अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 306 देवेंद्र पवार, प्रधान आरक्षक 339 राजेश बामनिया, प्रधान आरक्षक 492 आनंद श्रीवास एवं आरक्षक 233 पवन दंडोतिया की सराहनीय भूमिका रही।