शिकारपुरा पुलिस ने 2 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस

 

 

 

थाना शिकारपुर पुलिस को वर्ष 2022 के 02 साल पुराने मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को पकड़ने में मिली सफलता।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर  देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस को वर्ष 2022 के अपराध क्रमांक781/22 धारा 294 ,332,506.327 ipc मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। शिकारपुरा पुलिस टीम द्वारा

फरार आरोपी-

 

*मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद आबिद, उम्र 26 साल निवासी सैयद नगर दौलतपुरा थाना शिकारपुरा*

 

को अपराध क्रमांक 781/22 धारा, 294,332, ,506,327 ipc मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है |

 

*वारंट तामिली में सराहनीय योगदान रहा।*

 

निरीक्षक कमल पवार,, प्रधान आरक्षक क्र.77 शेख जाकिर, प्रधान आरक्षक क्र. 467 सचिन पटेल थाना शिकारपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *