सृजन अभियान: नेपानगर पुलिस ने हाट बाजार में साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों पर किया जागरूक

Spread the love

सृजन अभियान के तहत सायबर संबंधी अपराध पर नेपानगर पुलिस टीम द्वारा हाट बाजार नेपानगर में जागरूकता कार्यक्रम के किया आयोजन

 

 

साइबर सुरक्षा,नशामुक्ति ,महिला संबंधी अपराध सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूकता हेतु आयोजित किए कार्यक्रम

 

 

डिजिटल अरेस्ट एक धोखा है के संबंध में जानकारी दी जा रही

 

महिला संबंधी अपराधों के बारे में भी अभियान के तहत जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।

 

 

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक कराया गया*

 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पाटीदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश के निर्देशन मैं तथा सीएसपी गौरव पाटिल एवं एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के नेतृत्व में आज दिनांक 19.01.25 को उप निरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी थाना नेपानगर स्टाफ द्वारा हॉट बाजार नेपानगर में अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया |

 

जिसमें साइबर अपराधो से बचाव के लिये किसी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी ना देना ,लोन एप्लीकेशन से दूर रहने व इनाम लॉटरी के लालच में ना आए एवं महिला संबंधित हिंसाओं के विषय में जानकारी दी गई।

 

 

एवं रोकथाम हेतु पुलिस को निर्भिक होकर जानकारी देने तथा पुलिस की सेवा डायल 100, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, सायबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 , वुमन हेल्पलाइन 1091, महिला डेस्क, निर्भया मोबाइल तथा सम्बन्धित थाने पर त्वरित जानकारी देने हेतु समझाया गया।

 

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन करने हेतु जागरूक कराया गया एवं पुलिस के सभी अपातकालीन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें अच्छे जीवन हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *