नगर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना शिकारपुरा का निरीक्षण, माइक्रो बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश

Spread the love

बुरहानपुर

 

नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा थाना शिकारपुर का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

 

माइक्रो बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

थाना परिसर,अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा पुलिस बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु थाना शिकारपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान सीएसपी महोदय ने माइक्रो बीट प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए बीट प्रभारियों को नियमित बीट में भ्रमण,गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी तथा जनता के साथ संवाद बढ़ाने

थाने में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारीयो को निर्देशित किया।

 

सीएसपी महोदय ने थाना स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जाए एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *