“नशा, दहेज और रूढ़िवाद पर प्रहार – बुरहानपुर में गूँजा मैं अभिमन्यु अभियान”

Spread the love

जिला बुरहानपुर

बुरहानपुर पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु शुरू किया गया विशेष जागरूकता अभियान *मै अभिमन्यु–3

*जिला बुरहानपुर में दिनांक 23/09/25 से 02/10/25 तक चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान*

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश,भोपाल के निर्देशन अनुसार दिनांक 23/09/25 से 02/10/25 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मै अभिमन्यु “जिले में संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, महिला सुरक्षा शाखा डीएसपी श्री प्रीतमसिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम जिले में संचालित हो रहे है ।

*मैं अभिमन्यु अभियान* पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के हित में एक परिवर्तनकारी पहल है। जिसका उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है | महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्सर नशे की लत दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसी खतरनाक प्रथाओं में निहित होते हैं |जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं *मैं अभिमन्यु* के माध्यम से इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों के बीच में एक ऐसे समाज को बढ़ावा देना है |जहां महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाता है |

*मैं अभिमन्यु अभियान* के तहत बुरहानपुर जिले के समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी द्वारा स्कूलों एवं कॉलेज में जाकर इस अभियान के तहत महिलाएं, बच्चों,पुरुषों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर जागरूक करने की समझाइश दी जा रही है।

दिनांक 24.09.2025 को महिला सुरक्षा शाखा डीएसपी श्री प्रीतमसिंह ठाकुर द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज में मैअभिमन्यु अभियान के अन्तर्गत उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को इस अभियान के अंतर्गत लिंग,भेद,भ्रुणहत्या,अशिक्षा, अश्लिलता,पाक्सो एक्ट,दहेज प्रथा,नशा व रुढीवादीता के संबध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

इस कार्यक्रम में शासकीय पॉलिटेक्निक प्राचार्य दीपक शाह, वर्षा मेम, महिला सुरक्षा शाखा प्रधान आरक्षकनिधि शर्मा, मोनिका रघुवंशी, मनोविज्ञानिक मालविका डाँगिवाला एवं 100 से अधिक छात्र छात्राओं की मौजूदगी मे शाट फ़िल्म दिखाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *