कलेक्टर श्री सिंह ने रेशम केन्द्र का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन बढ़ाने के दिये निर्देश

Spread the love

कलेक्टर श्री सिंह ने रेशम केन्द्र का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन बढ़ाने के दिये निर्दे

 

बुरहानपुर/- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने गुरूवार को जिले में स्थित रेशम केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेशम एवं शहतूत के पौधों का बारीकी से अवलोकन करते हुए कृमि पालन की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने रेशम उत्पादन से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पौधों की नियमित देख-रेख और कृमि पालन के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि उत्पादन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने रेशम केन्द्र परिसर की साफ-सफाई, पौधों की देखभाल, कृमि पालन रेलिंग की स्थिति एवं श्रमिकों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेशम उत्पादन जिले के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, इसलिए इसे और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि रेशम, केन्द्र में वर्ष भर में पाँच शिफ्टों में निकाला जाता है। साल भर में करीबन पाँच क्विंटल रेशम का उत्पादन होता है। यह उत्पादन दो एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में किया जाता है। निरीक्षण के अवसर पर अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *