जलगांव जामोद नगर परिषद के मौलाना आज़ाद उर्दू स्कूल क्रमांक 2 में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गय। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) कार्यक्रम तथा गीत-नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासनबद्ध और उत्साहपूर्ण पीटी प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की एकजुटता, तालमेल और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इसके साथ ही गीत और नृत्य कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने देशप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर जलगांव जामोद नगर परिषद बांधकाम समिति के सभापति मोहम्मद अतीक, नगर सेवक अब्दुल ज़ाहिर सहित नगर परिषद के कई पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यालय के शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय परिवार द्वारा कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु विशेष परिश्रम किया गया। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई।