जिला बुरहानपुर
बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक।
जवाहर नवोदय विद्यालय बहादुरपुर एवं श्री गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं आयोजित हुए जागरूक कार्यक्रम।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में संचालित सड़क सुरक्षा माह अभियान एवं एकीकृत जागरूकता अभियान के तहत डीएसपी. महिला शाखा प्रभारी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय बहादुरपुर एवं थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री विक्रम चौहान के द्वारा श्री गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बालकों के विरूध्द होने वाले अपराधों की जानकारी, पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी, गुड टच-बैड टच की जानकारी एवं यातायात संबंधी नियम एवं शासन की राहगीर योजना व कैशलेस योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना , साइबर जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निम्न विषयों पर विस्तार से समझाइश दी गई।
सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक सिग्नल का महत्व
हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग
नशे की हालत में वाहन न चलाने के खतरे
नाबालिगों को वाहन न देने की जिम्मेदारी
राहवीर योजना, हिट एंड रन पीड़ित प्रतिकर योजना और कैशलेस ट्रीटमेंट, योजना की जानकारी दी गई।
बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों ,पॉक्सो एक्ट व अन्य कानूनी प्रावधानों, गुड टच-बैड टच, साइबर जागरूकता की जानकारी दी गई।
बुरहानपुर पुलिस की आमजन से अपील।
बुरहानपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि स्वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करें:
हमेशा सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करें।
तेज गति व लापरवाही से बचें।
नाबालिगों को वाहन न दें।
नशे की हालत में वाहन न चलाएं।