रिहायशी कॉलोनी में विस्फोटक फैक्ट्री! हिंदू जागरण मंच का उग्र तेवर, आरोपी पर NSA की मांग

Spread the love

खंडवा

 

रिपोर्ट नितिन झवर

 

विगत दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली टाइम गोल्ड कॉलोनी में पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त किए जाने के मामले को लेकर बुधवार शाम हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर को ज्ञापन सौंपा।

 

 

ज्ञात हो कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध पटाखा फैक्ट्री से करीब 200 क्विंटल पटाखों का कच्चा माल एवं बारूद जब्त किया था। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। मामले को गंभीर बताते हुए हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

ज्ञापन में पदाधिकारियों ने मांग की कि गिरफ्तार आरोपी का सार्वजनिक जुलूस निकाला जाए, साथ ही उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य आरोपियों का भी जल्द से जल्द पता लगाकर गिरफ्तारी करने की मांग की।

 

 

हिंदू जागरण मंच का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में इस प्रकार विस्फोटक सामग्री का भंडारण आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई आवश्यक है। प्रशासन ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *