बुरहानपुर पुलिस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे को लेकर पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने किया कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का निरीक्षण।
मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 फरवरी 2026 को जिला बुरहानपुर के दौरे पर रहेंगे। उनकी प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र आज पुलिस उप.महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्रीमान द्वारा कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं, जनसुविधा व्यवस्थाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर से कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की यात्रा को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से तैयार हैं। सभी संबंधित विभागों कोआवश्यक समन्वय और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।