जिला बुरहानपुर
थाना नेपानगर पुलिस को बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर अंतर राज्य चोर गिरोह को पकड़ने मे मिली सफलता।
आरोपियों द्वारा दिन में मोटरसाइकिल से खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों की रेकी कर रात्री में अपने साथीगणों के साथ मिलकर देते थे चोरी की घटना को अंजाम।
07 आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपीयो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार, 80 किलो क्वाईल(तांबे के तार),घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल कुल कीमती मश्रुका करीबन 5,15,000 हजार रुपये का जप्त।
पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी होने से किसानो के सिचाई का कार्य बाधित होता देख किसानो की समस्या को गंभीरता से लेकर चोरों को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त दिशा निर्देश।
आरोपीयो के द्वारा जिले में पीछले दो वर्षो में नेपानगर में 07 टांसफार्मर चोरी की घटनाएं,निम्बोला में कुल 07 टांसफार्मर चोरी की घटनाए,थाना शाहपुर क्षेत्र मे कुल 40 ट्रांसफर चोरी की घटनाएं एवं थाना शिकारपुरा क्षेत्र मे कुल 01 ट्रांसफार्मर से काईल चोरी की घटनाए करना स्वीकार किया।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी
एल्यूमीनियम तार चोरी होने से किसानो के सिचाई का कार्य बाधित होता देख किसानो की समस्या को गंभीरता से लेकर समस्त थाना प्रभारी को इन चोरी की घटनाओं मैं चोर गिरोह को पकड़ने हेतु निर्देशित किया था।
पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर निरीक्षक ज्ञानु को बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर अंतर राज्य चोर गिरोह को पकड़ने मे सफलता प्राप्त हुई है।
चोरी की घटनाओं का विवरण थाना नेपानगर
क्रमांक 01 थाना नेपानगर में वर्ष 2025 में ग्राम सीवल, साईखेडा, पलासुर में घटना दिनांक 30.11.25 को अज्ञात आरोपीयो के द्वारा तीन डीपीया तोडकर उसमें रखी क्वाईले कीमती 70,000 चुराकर ले गये जिस पर अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।
क्रमांक 02 दिनांक 14/12/2025 को ग्राम बडीखेडा से मिलिंद पिता शंकर महाजन के खेत में लगी एक डीपी को रात्री में अज्ञात बदमाश ने तोडफोड कर क्वाईल 15,000 रूपये की चुराकर ले गये थे । जिसमें अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध कायम किया गया था।
क्रमांक 03 दिनांक 31-01-2026 को ग्राम सीवल मे पेट्रोल पंप के आगे भगवान पिता रामलाल जाति राजपुत निवासी नेपानगर के खेत से रात्री में दो विघुत ट्रांफर में तोडफोड कर तांबे की क्वाईल कीमती 80,000 रूपये चोरी कर ले गये जिस पर अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 303(2) बीएनएस अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कायम कर विवेचना में लिया गया ।
क्रमांक 04 दिनांक 10-02-2026 को फरियादी मनोहर पिता रघुनाथ पाटील जाति गुर्जर निवासी नेपानगर के सीवल स्थित खेत से एक विघुत ट्रांसफार्मर को तोडफोड कर उसमें से तांबे के तार कीमती 40,000 रूपये को कोई अज्ञात बदमाश रात्री में ले गये जिस पर अपराध क्रमांक 46/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात बदमाशो के खिलाफ कायम कर विवेचना में लिया गया ।
जिले में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर की चोरी की घटनाओ के कारण किसानो की फसल सुख रही थी एवं उनका भारी मात्रा में नुकसान भी हो रहा था।नई डीपी लगाने के लिए प्रति डीपी किसान एवं शासन को ढाई लाख रुपए का खर्च आता हैं। तथा डीपी चोरी होने के बाद सरकार की तरफ से डीपी लगाई जाती है। इस प्रकार पूरे जिले में सन 2024 से लेकर2025-2026 तक कुल 68 ट्रांसफार्मर चोरी के मामले घटित हुए, जिससे शासन को एक करोड़ सत्तर लाख रुपए का नुकसान हुआ है । जो एक चिंता का विषय था
पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर थानो का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को इन बिजली के ट्रांसफार्मर से क्वाईल चोरी के शातिर चोर गिरोह को पकड़ने हेतु क्षेत्र में रात्री गस्त बढाने एवं सख्ती से संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे।
इस दौरान दिनांक 09.02.2026 को रात्री गस्त में चेकिंग के दौरान सउनि दुर्गाप्रसाद पाल एवं सैनिक चंद्रभान के द्वारा दो बदमाश जो स्कुटी से रात्री में जा रहे थे रोकने पर स्पीड से भागने लगे जिनका पीछा कर दोनो बदमाशो को पकडा नाम पता पुछने पर अपना नाम
1.अकरम पिता असलम खान 18 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव 2. सरीफ पिता नसीर तडवी पठान 50 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव का बताया जिन्हे थाना लाकर पुछताछ की पुछताछ पर आरोपीयो के द्वारा पीछले दो वर्षो से नेपानगर में 07 टांसफार्मर चोरी की घटनाएं एवं बुरहानपुर जिले के अन्य थाना क्षेत्र निम्बोला में कुल 07 टांसफार्मर चोरी की घटनाए थाना शाहपुर क्षेत्र मे कुल 40 ट्रांसफर चोरी की घटनाएं तथा थाना शिकारपुरा क्षेत्र मे कुल 01 ट्रांसफार्मर से काईल चोरी की घटनाए करना एवं घटना में अपने अन्य साथीगण (1) अकबर, (2) प्रदीप, (3) विनोद उर्फ युनुस, (4) मेहमुद पिता बिसमिल्ला के साथ दिन में मोटर सायकिलो से आकर क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की रेकी करना एवं रात्री में अपने साथीगणों के साथ मिलकर सूने खेतो में लगे ट्रांसफार्मरो को बिजली के खंबे से कटर मशीन के द्वारा काटकर नीचे गिराना औजारो से ट्रांसफार्मर खोलकर उसमें रखी तांबे की कीमती क्वाईले चुराकर ले जाना एवं कुछ पुरानी चोरीयो का माल आरोपी कबाडी (5) शफी पिता अलाउददीन खटीक उम्र 58 साल निवासी खटीक मोहल्ला जिला जलगांव को बेचना बताया । आरोपी अकरम एवं शरीफ की पुलिस रिमांड प्राप्त की गयी एवं मामले में अन्य आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माल मश्रुका बरामद किया गया।मामले में अब तक कुल गिरफतार आरोपीगण
1.अकरम पिता असलम खान 18 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव महाराष्ट्र
2.सरीफ पिता नसीर तडवी पठान 50 साल निवासी ख्वाजा नगर सावदा जिला जलगांव महाराष्ट्र
3.अकबर पिता निजाम तडवी उम्र 30 साल निवासी मारूड थाना फेजपुर जिला जलगांव महाराष्ट्र
4.प्रदीप पिता नामदेव अडकमोल उम्र 51 साल निवासी बिटवा थाना निम्बोरा जिला जलगांव महाराष्ट्र
5.विनोद उर्फ युनुस पिता अहमद तडवी उम्र 40 साल निवासी खेराला थाना रावेर जिला जलगांव महाराष्ट्र
6.मेहमुद पिता बिसमिल्ला खा उम्र 56 साल निवासी उस्मानिया पार्क जलगांव महाराष्ट्र
7.कबाडी शफी पिता अलाउददीन खटीक उम्र 58 साल निवासी खटीक मोहल्ला जिला जलगांव महाराष्ट्र
उपरोक्त सभी आरोपीयो की गिरफतारी की जाकर आरोपीगणों के दवारा काफी समय से संगठित होकर अपराध घटित किया जा रहा था जो मामले में संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस एवं 139 म.प्र. विधुत अधिनियम की धारा का इजाफा किया गया है एवं आरोपीगणों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार पाने, पिंचीस, तोल काटा, इलेक्ट्रीक कटर से कुल 80 किलो क्वाईल (तांबे के तार) घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 12 एमजी 0583 बजाज डिस्कवर एवं एक हिरो स्पेंडर बिना नंबर की एवं स्कुटी क्रमांक एमएच 19 बीआऱ 3918 कुल कीमती मश्रुका करीबन 5,15,000 रूपये की बरामदगी की गई ।
आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ कर माल बरामदगी की जाएगी।
सराहनीय भुमिका:
निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल थाना प्रभारी नेपानगर, उपनिरीक्षक शाहबुददीन कुरैशी, उनि हेमेन्द्रसिंह चैहान नेपानगर, सउनि दुर्गा प्रसाद पाल, प्र.आर 259 संदीप पटेल, आर 24 सचीन जाधव, आर 346 गजेन्द्र, सैनिक 14 चंद्रभान आर ललीत सायबर सेल बुरहानपुर की सरहानीय भुमिका रही ।