“त्योहारों से पहले ट्रैफिक सख्त! बुरहानपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर एक्शन”

Spread the love

बुरहानपुर

 

 

त्योहारों के चलते यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सड़क किनारे का अतिक्रमण हटवाया

 

शहर के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर जय स्तंभ, मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक, शिवकुमार प्रतिमा, चौपाटी, तक का अतिक्रमण हटाया गया

 

दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाकर दी गई अतिक्रमण न करने की समझाइए दी गई

 

हाथ ठेला पर व्यापार करने वाले छोटे व्यापारियों को अपना ठेला व्यवस्थित खड़े रखने की दी समझाइए।

 

नो पार्किंग में लगे वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश बारवाल एवं स्टाफ द्वारा आज दिनांक 11.12.2025 को पुलिस बल एवं नगर निगम विभाग के साथ त्योहारों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सड़क किनारे दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया उक्त कार्यवाही जय स्तंभ , मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक, शिवकुमार प्रतिमा, के सामने लगी अस्त-व्यस्त वाहनों को जप्त कर थाने खड़ा किया गया एवं अतिक्रमण दुरस्त की कार्यवाही की गई ।

 

अतिक्रमण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक संदीप कैथवास ,प्रधान आरक्षक हेमराज

कैथवास, आरक्षक कृष्णा पटेल एवं नगर निगम की टीम उपस्थित थी।

 

आमजन एवं व्यापारियों से अपील भी की गई है कि त्योहारों के चलते शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु सड़कों पर सामान रख अतिक्रमण न करें। पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *