“सांसद ज्ञानेश्वर पाटील का बड़ा तोहफा: गीता दत्त नगर में डोम निर्माण की शुरुआत, क्षेत्रवासियों में खुशी”

Spread the love

रास्तीपुरा वार्ड के गीता दत्त नगर में

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील – विधायक- जिलाध्यक्ष- महापौर ने किया डोम निर्माण कार्य का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों में उत्साह

– सांसद ने विशेष निधि से दी सौगात

– सांसद ने ताप्ती नगर में सीसी रोड,विधायक, महापौर ने स्वामी समर्थ महाराज मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक सहित शेष कार्य करने की घोषणा की

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मनोज माने सहित जनप्रतिनिधियों ने रास्तीपुरा वार्ड के गीता दत्त नगर स्थित स्वामी समर्थ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना अंतर्गत 10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले डोम निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत भूमिपूजन किया। यह सौगात सांसद द्वारा विशेष निधि से दी गई है।कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती लता मारकंडेयजनप्रतिनिधियों,क्षेत्रीय नागरिको की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने डोम निर्माण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि स्वामी समर्थ मंदिर परिसर में बनने वाला यह डोम क्षेत्र के नागरिकों के सामाजिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार विकास के निरंतर कार्य कर रही हैं। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्य आगे भी किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गीता दत्त नगर क्षेत्र में डोम निर्माण होने से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। महापौर ने क्षेत्र के विकास कार्यों में नागरिकों के सहयोग की भी सराहना की।कार्यक्रम को डॉ मनोज माने, पूर्व महापौर अनिल भोसले,किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लधवे ने भी सम्बोधित किया। स्वागत उद्बोधन निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने दिया।आभार अधिवक्ता कैलाश यावतकर ने माना। संचालन शिक्षक संजय गुप्ता ने किया।

*सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की अनुशंसा पर मिली सौगातें*

– सुंदर नगर में 25 लाख का सामुदायीक भवन

– स्वामी समर्थ मंदिर परिसर में 10 लाख का डोम

– गणेश विद्यालय के पास 25 लाख का भवन

– विट्ठल मंदिर शिवाजी वार्ड लालबाग में 7लाख के कार्य की स्वीकृत

– प्रताप मंडल व्यायाम शाला लालबाग में 12 लाख का निर्माण कार्य

– रास्तीपुरा वार्ड में मूक बधिर विद्यालय के पास सामुदायिक भवन लागत 25 लाख

– महाजनापेठ सतीयारा घाट 10 लाख

इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष जयंती नवलखे, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार,महामंत्री संजय जाधव,ईश्वर चौहान, चिंतामन महाजन,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील,पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष

गीता दत्त नगर, ताप्ती नगर, ताप्ती पार्क तथा शिकारपुरा गेट क्षेत्र के नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रवासियों ने सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *