देशभक्ति की धुनों से गूंजा बुरहानपुर: पुलिस बैंड भर्ती 2026 के लिए युवाओं में जोश भर गया!

Spread the love

बुरहानपुर

 

पुलिस बैंड भर्ती 2026 के प्रचार हेतु बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित।

 

प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति धुनों की आकर्षक प्रस्तुति, युवाओं को किया गया प्रेरित।

 

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के संबंध में युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित* करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को स्थान कमल चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल,पुलिस बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित मनमोहक धुनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं को पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

भर्ती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी:

 

पदों की संख्या: 679 (आरक्षक– बैंड)

 

आवेदन प्रारंभ तिथि: 05.04.2026

 

आवेदन अंतिम तिथि: 19.04.2026

 

आवेदन माध्यम: MP Online पोर्टल

 

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक  गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक  सुनील दीक्षित , थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी,

यातायात थाना प्रभारी  राजेश बारवाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, आमजन एवं प्रथम पुलिस बैंड के सदस्य उपस्थित रहे।

 

बुरहानपुर पुलिस द्वारा समस्त योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *