बुरहानपुर
अंबेडकर जयंती शोभा यात्रा संचालको की बैठक संपन्न
डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध दो स्पीकर बॉक्स बजाने हेतु विधिवत परमिशन निकाले*
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार
निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश ,नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकालने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर आज समस्त थानो में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शोभा यात्रा के संचालन से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती में निकलने वाली शोभा यात्रा के संचालन से जुड़े सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में शोभा यात्रा के शांतिपूर्ण एवं अनुशासित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शोभायात्रा को समय से निकालकर विधिवत समय पर समाप्त करने की समझाइए दी गई साथ ही, डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित है।
दो स्पीकर बॉक्स विधिवत परमिशन लेकर ध्वनि नियंत्रण अधिनियम (Noise Pollution Act) के तहत निर्धारित मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय बनाकर शोभा यात्रा को भव्य, अनुशासित और गरिमामय रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।