नगर निगम में 5 कर्मचारी अपनी सेवा अवधि पूर्ण सेवानिवृत हुए
बुरहानपुर नगर निगम 05 जिसमें बाहुलाल तायड़े, प्रमोद भानुदास, संपत्तिकर विभाग से प्रकाश वाघ,प्रताप सिंह ठाकुर, कांताबाई जुम्मन चावरे आदि कर्मचारी अपने सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुए
नगर निगम कार्यालय में उनका विदाई समारोह हुआ। इस अवसर पर सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार ने उन्हें शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार ने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य जैसा होता है। रिटायर होने तक यह पूरे तन मन से नगर निगम के माध्यम से आम जनता की सेवा करता है। शहर के विकास और सफाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। रिटायरमेंट का दिन कर्मचारी और उसके सहयोगियों के लिए बेहद खास होता है। जब कर्मचारी अपने सहयोगियों से विदाई ले रहा होता है तो बेहद जज्बाती हो जाता है। रिटायर होने के बाद कर्मचारियों को अपने शहर के लिए बेहतर कार्य करना चाहिए। सफाई और विकास में योगदान देते रहें।
हम सभी कर्मचारियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस अवसर पर सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार,पार्षद भारत मराठे, शशिकांत पवित्रे,मनोहर कांतिलाल, योगेश पाटिल ईस्माइल अंसारी,संपत्ति कर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे