बुरहानपुर BREAKING: प्रोफेसर के घर में चोरी, ताले तोड़कर नकदी और जेवर लेकर फरार चोर

Spread the love

 

अवैध शराब विक्रय करने वालो के विरुद्ध बुरहानपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।

 

थाना नेपानगर व्दारा कार्यवाही करते 60 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपये की जप्त।

 

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा द्वारा अवैध गतिविधियों के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे।

 

निर्देशों के पालन में थाना नेपानगर पुलिस सउनि सुनिल दुबे हमराह आरक्षक 22 लालसिंह के थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली की चुना भट्टा गजानंद मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी मोटरसायकिल पर एक बोरी में अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर बेचने की नीयत से बैठा हुआ है।

 

सूचना पर विश्वास कर मुखबीर बताएं स्थान चुना भट्टा गजानंद मंदिर के पास पहुंच जहां देखते एक व्यक्ति उसके मोटरसायकिल पर हल्की पीले रंग की बोरी में रखे दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी कर पकडा जिससे नाम पता पुछते उसने अपना नाम जितेन्द्र पिता केसरिया गोरे जाति भीलाला उम्र 32 साल निवासी ग्राम डवाली का होना बताया, उसकी मोटरसायकिल क्रमांक एम पी 11 एन सी 2299 होंडा कम्पनी की जिस पर आगे पेट्रोल टंकी पर प्लास्टीक की पीले रंग की बोरी में अवैध कच्ची महुआ शराब भरी होना पाया गया। जो प्लास्टीक की सफेद पन्नियों में भरी हुई थी । जिसमे प्रत्येक पन्नी में आधा आधा लिटर की कच्ची महुआ शराब भरी हुई पाई गई । गिनती करने पर कुल 120 पन्नियों में पैक आधा-आधा लिटर की होना पाई गई। जो कुल 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब होना पाई गई । आरोपी जितेन्द्र पिता केसरिया गोरे से शराब रखने के सबंध में लायसेंस पुछते नही होना बताया । आरोपी जितेन्द्र पिता केसरिया गोरे का उक्त कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट के अन्तर्गत दंडनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 231/2026 धारा 34 (2)आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी से उक्त शराब के संबंध में पुछताछ की जा रही है ।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

जितेन्द्र पिता केसरिया गोरे भीलाला उम्र 32 साल निवासी ग्राम डवाली थाना नेपानगर

 

जप्ति

 

अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 60 लीटर कीमती 6000 रूपये की जप्त की गई।*

 

 

महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल,थाना, सउनि सुनिल दुबे, प्र.आर 177 अजय मालवीया,आरक्षक 22 लालसिंग की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *