बुरहानपुर पुलिस का ‘नशे’ पर बड़ा प्रहार: 13 थानों ने स्कूल-कॉलेजों और हाट-बाजारों में चलाया मेगा जागरूकता अभियान, हजारों लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Spread the love

बुरहानपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान – “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षणसंस्थाओं में नशा के प्रति जन-जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम रील्स शार्ट फिल्म इत्यादि रेली का आयोजन कर नशे के प्रति दिलवाई गई शपथ।

“नशे से दूरी है जरूर”– हमारा है यही संकल्प नाश मुक्त हो मध्य प्रदेश के नारे से गुंजे स्कूल कॉलेज में

 

अभियान का उद्देश्य- नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग एवं उसके दुष्परिणामों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना है।

जिले में 13 थाने एवं चौकियों द्वारा 15 स्कूल/ कॉलेज एवं सार्वजनिक ‍स्थानों पर हुए “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित।

अभियान का उद्देश्य– समाज में विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूर” 2.0 अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों,विद्यालयों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रमुख बाजारों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, मानसिक, शारीरिक एवं नैतिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान जिलेभर में जागरूकता रील्स, शार्ट फिल्म इत्यादि का आयोजन कर नशे के प्रति दिलवाई शपथ दिलवाई गई साथ ही “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। स्कूल कॉलेज एवं सार्वजनिक हाट बाजारों में अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां –

थाना कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत सेवा सदन हाई सेकेंडरी स्कूल एवं सेवा सदन कॉलेज में प्रोजेक्टर के माध्यम से शॉर्ट फिल्म मूवीस दिखाई गई एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई शपथ दिलवाई गई पंपलेट वितरित किए गए।

थाना शिकारपुरा द्वारा अभियान के तहत एबीपी ग्लोबल स्कूल खरकोद एवं प्राइमरी स्कूल दरियापुर में नशे से दूरी है जरूरीअभियान के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। एवं पंपलेट वितरित किए गए।

थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान के तहत उर्दू स्कूल गुलाबगंज‌ मैं स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बतलाया गया। पंपलेट वितरित किया गया।

थाना गणपतिनाका द्वारा अभियान के तहत मॉडर्न स्कूल लोधीपुरा एवं जगन्नाथ यात्रा में नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। एवं पंपलेट विपरीत किए गए।

थाना नेपानगर पुलिस द्वारा पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से शॉर्ट मूवीज दिखाई गई नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं रेली का आयोजन कर पंपलेट विपरीत किए गए।

थाना निंबोला द्वारा ठाकुर शिवकुमार सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज मैं पुलिस स्टाफ द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। नशे के दुष्परिणामों के बारे मेंजानकारी दी गई। एवं पंपलेट विपरीत किए गए।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियान के तहत फोफ़नार साप्ताहिक हॉट बाजार में अभियान के तहत ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया एवं शपथ दिलवाई गई।

चौकी धूलकोट मैं नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत सांदीपनी स्कूल बोरी
में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के बारे में जानकारी दी गई एवं शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरित किए गए।

डेड तलाई चौकी द्वारा गुरुकुल ग्राम स्कूल डेड तलाई में उपस्थित स्कूली बच्चों को अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई शपथ दिलवाई गई एवं एवं पंपलेट वितरित किए गए।

महिला थाना,शासकीय हाई स्कूल लोनी मैं अभियान के तहत उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया गया बच्चों को शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।

थाना अजाक* शासकीय सावित्रीबाई फुले स्कूल में छात्राओं को अभियान के तहत जागरूक किया गया। बच्चों को शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।

*चौकी नावरा* द्वारा ग्राम नावरा में लगने वाले हॉट बाजार में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 अभियान के तहत ग्राम वासियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया शपथ दिलवाई गई एवं पंपलेट वितरण किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *