आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही कर 11 केस दर्ज कर 04 को किया गिरफ्तार।
आज दिनांक 29.09.2026 बुरहानपुर कलेक्टर श्रीमान हर्ष सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी पार्थ सारथी शर्मा के निर्देशन पर ग्राम खेरखेड़ा, खारखेड़ा, अमुल्ला खुर्द, झोलापुरा एवं डबाली में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया जाकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
कार्यवाही में 56 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 1500 किलो ग्राम महुआ लहान एवं 15 पाव देशी मदिरा प्लेन मौके से बरामद कर जप्त की गई।
जप्त मदिरा एवं मदिरा निर्माण हेतु प्रयुक्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 165000/- है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में उपनिरिक्षक शेरसिंह मोरे केतन भाबर, आरक्षक अनीता रावत, हेमंत, रवि पाल, पलक सिकरवार का सहयोग रहा।
उक्त सभी स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराया गया एवं अवैध मदिरा विक्रय की सूचना विभाग को देने हेतु निर्देशित किया गया।